लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी बाराकोट में शनिवार को गुजरात के सूरत शहर के तक्षशिला कोचिंग सेंटर में आग लगने से हताहत हुए 19 छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर अग्निकांड में मत छात्र-छात्राओं की आत्माओं की शांति की कामना की।
वहां प्रधानाचार्य कपिल देव राम, नगेंद्र कुमार जोशी, विनोद कुमार सिंह, अतुलनाथ, माधवानंद जोशी, दीपक रावत, राम किशोर गौतम, मीना गोस्वामी, भगवान दास वर्मा आदि मौजूद थे।