फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 1548 अभ्यार्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में भर्ती परीक्षा में अभ्या​र्थी के डाकोमेंट देखते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
चंपावत। जिले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निर्देशों में पुलिस लाइन में चार दिनी पुलिस आरक्षी भर्ती का समापन हो गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 1548 अभ्यर्थियों ने पास की।
विज्ञापन


एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का समापन हो गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। सभी इवेंट्स की वीडियोग्राफी कराई गई। परीक्षा में कुल 2694 अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन किया गया था। इसमें 2037 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1548 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की। 475 परीक्षा में फेल हुए। इसमें नापजोख में 278 और शारीरिक दक्षता में 197 अभ्यर्थी शामिल रहे। वहीं 13 चोटिल हुए और एक का नाम दस्तावेजों में सही नहीं पाया गया। जबकि 657 अभ्यर्थी नापजोख और शारीरिक दक्षता में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें