चंपावत। जिला मुख्यालय की आंतरिक सड़कों पर ओवर लोडिंग से सवारियों को ढोने का सिलसिला जारी है। आंतरिक सड़कों पर चलने वाली टैक्सियों में एक बार में 18 से 20 सवारियों को गाड़ी के अंदर और छत में बैठाकर ढोया जा रहा है। ओवर लोडिंग के चलते कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं।
बुधवार को ललुवापानी सड़क पर एक टैक्सी में सवारियां गाड़ी के पीछे लटकर जिला मुख्यालय के लिए आ रहे थे। चालक ने पुलिस की डर से यात्रियों को बाजार से एक किमी पहले ही सवारियों को उतार दिया। बताते चलें कि पुलिस के माध्यम से बारहमासी सड़क पर जगह-जगह चेकिंग कर यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों का चालान काटा जाता है। लेकिन पुलिस के माध्यम से आंतरिक सड़कों पर चेकिंग नहीं होती है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के खिलाफ चलने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
किराया भी लिया जाता है अधिक
चंपावत। आंतरिक सड़कों पर चलने वाली टैक्सियों में यात्रियों से अधिक किराया भी लिया जाता है। आंतरिक सड़कों पर कम गाड़ियां चलने से यात्रियों को भी मजबूर अधिक किराया देना पड़ता है। ब्यूरो