फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मंदिर बर्दाखान में मातृ सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरस्वती शिशु मंदिर बर्दाखान में हुए मातृ सम्मेलन में विद्यालय विकास और पठन पाठन पर विचार मंथन हुआ। शिक्षिका शीला बोरा की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पंत ने स्कूल में साल भर संचालित शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा गया कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी पहल करनी होगी। रोजाना अपने पाल्यों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा। व्यवस्थापक जगदीश जोशी ने विद्यालय विकास और छात्र हित में अभिभावकों से नियमित रूप से सुझाव देने की अपील की। सम्मेलन में आचार्य पीतांबर पंत, उर्मिला जोशी, मेघा जोशी, हेमा अधिकारी, हेमलता, हेमा जोशी, प्रिया पंत, ममता पंत, जानकी अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें