चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ाकोट पाटी में शनिवार को 12 वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विदाई समारोह में प्रधानाचार्य कैलाश जोशी ने छात्र-छात्राओं से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के साथ स्कूल का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर पुष्कर नाथ, नारायण दत्त, मुन्नी धामी, रंजीत सिंह, राम सिंह, श्याम सिंह, अजय, रिंकू, भुवन, पप्पू, पंकज, कमल, नीतू, पूजा, ममता और कविता आदि मौजूद रहीं।