फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा इलेवन ने किया क्रिकेट ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनबसा सीमेंटेंड इलेवन ने जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। मिनि स्टेडियम में मां पूर्णागिरि क्रिकेट टूनामेंट का फाइनल मुकाबला टनकपुर इलेवन और बनबसा सीमेंटेड इलेवन के बीच खेला गया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए टनकपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 48 रनों का योगदान सुनील ने दिया। बनबसा टीम के बालर मोहित ने 4 विकेट लिए। जवाब में बनबसा की टीम ने 14वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सर्वाधिक 64 रन मोहित ने बनाए। टनकपुर की टीम के गेंदबाज जतिन ने तीन विकेट लिए। निर्णायक सचिन चंद और शुभम रावत रहे। स्कोरर की भूमिका सौरभ चंद ने निभाई। वहां आयोजन कमेटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव करन कश्यप, उपाध्यक्ष नवीन चंद, कोषाध्यक्ष विनय चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें