फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बताए उज्जवला योजना के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था इंडियन सोसायटी ऑफ हेल्थ केयर प्रोफेशन के दल ने यहां महिलाओं को उज्ज्वला योजना के प्रति जागरूक करने के साथ रसोई गैस के फायदों और रखरखाव की जानकारी दी।
विज्ञापन



गोरलचौड़ प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को दिल्ली की जयंती पाणि ने क्षेत्र की महिलाओं को उज्ज्वला योजना की जानकारी देने के साथ योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। योजना से वंचित लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया कि रसोई गैस का प्रयोग करने से महिलाओं, परिवार और समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, समय की बचत आदि फायदे होते हैं।

छह दिसंबर तक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों (खर्ककार्की, चौड़ामेहता, कुलेठी, शक्तिपुरबुंगा और डड़ा बिष्ट) में महिलाओं के साथ बैठक कर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर बाल विकास विभाग ने भी महिलाओं को जागरूक किया। बैठक में संस्था के महेश तिवारी, राजेश कुमार, किशन सिंह तोमर, संजय सिंह, अनीता, बाल विकास विभाग की पुष्पा चौधरी, आशा जोशी, कमला मर्तोलिया आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें