चंपावत। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से किया जा रहा चुनाव प्रचार का शोर 16 नवंबर शाम पांच बजे थम जाएगा। 18 नवंबर को होने वाले मतदान से पूर्व बचे अंतिम दिन प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा।
सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
चंपावत। नगर निकाय चुनाव के प्रचार में महज एक दिन का समय शेष रहने पर चेयरमैन और सभासद पदों के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। समर्थकों की टोलियों के अलावा वाहनों में लाउड स्पीकर से माध्यम से चुनाव प्रचार ने धुआंधार गति पकड़ ली है। वातावरण में हर दूसरे मिनट किसी न किसी प्रत्याशी का लाउड स्पीकर के जरिए चुनाव प्रचार गूंज रहा है।