चंपावत। बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत पर्यटन विभाग को साहसिक खेलों के लिए बजट मिल गया है। विभाग को साहसिक खेलों के लिए आठ लाख 20 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। बरसात के चलते साहसिक खेलों को आयोजन नहीं हो पाया था।
अब विभाग की ओर से शीघ्र विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।। इसके तहत पैराग्लाडिंग, राफ्टिग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइबिंग का आयोजन किया जाएगा। बीएडीपी के तहत साहसिक खेलों को बढ़ावा के लिए अब पर्यटन विभाग को धनराशि मिल गई। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर मेें बरसात के चलते एक भी खेल का आयोजन नहीं करा पाया है।
उधर, चंपावत के जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी का कहना है किसाहसिक खेलों के लिए बीएडीपी से आठ लाख की धनराशि मिल चुकी है। खेलों को कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र पैराग्लाडिंग कराने की प्रक्रिया चल रही है। खेलों के लिए बच्चों को चयन करना शुरू कर दिया है।