फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने सीमा से सटे क्षेत्र में गश्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा की टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा सीमा से चंपावत जिले की बनबसा सीमा स्थित नेपाल सीमा से सटे भारतीय वन क्षेत्र पर गश्त की। वन क्षेत्र में किसी तरह की अनियमितता और गैर कानूनी वारदात नहीं पाई गई।
विज्ञापन


पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में वन विभाग के गश्ती दल से भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय वनक्षेत्र का जायजा लिया। रेंजर बिष्ट ने बताया कि गश्त का उद्देश्य वन्य संपदा की जानकारियां जुटाना था। गश्ती दल ने वनों, वन्य जंतुओं की स्थिति का पता लगाया। वनों, वन्य जंतुओं की सुरक्षा के बारे में वनों के आसपास के ग्रामीणों, वनों में घूमने वालों से पूछताछ की गई। वन तस्करों, शिकारियों, अज्ञात, अनजान और संदिग्धों के आने जाने के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी नहीं मिली।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नखाताल ब्लॉक, दक्षिणी बनबसा ब्लॉक, झनकईया ब्लॉक, उत्तरी बनबसा ब्लॉक में सघन गश्त की गई। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की गश्ती दल ने भारत-नेपाल पिलर संख्या 800/1/9 से पिलर संख्या 9 ए तक बीस किमी की दूरी पैदल तय की। दल में वन दरोगा राकेश सिंह राणा, जागेश वर्मा, संतोष सिंह भंडारी, वन वीट अधिकारी जितेंद्र सिंह, हीरा सिंह, भजन सिंह, नवी अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें