फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन, वर्षा, रविंद, कपिल अनुष्का ने जीती दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुक्रवार से स्टेडियम में शुरू हो गया है। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सूरज के नेतृत्व खिलाड़ियों ने मार्चपार्स्ट कर प्राचार्या को सलामी दी। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक डॉ. एसके कटियार, एसबीआई के पूर्व प्रबंधक ओमप्रकाश ने खिलाड़ियों को खेल भावना से मैदान में उतरने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


800 मी. दौड़ में हषवर्धन राणा प्रथम, बबलू बिष्ट द्वितीय और रमेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की 800 मी. दौड़ में वर्षा पांडेय प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और ममता कठायत तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की 400 मी. दौड़ में रविंद्र सिंह, रोहित, अभिषेक ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। वर्षा प्रथम, अनुष्का द्वितीय और पूनम राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की 200 मी. दौड़ में कपिल आर्या अमन सिंह और अंकित बोहरा ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। वहीं, छात्राओं की 200 मी. दौड़ में अनुष्का प्रथम, पूनम द्वितीय और पूनम कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मी. फर्राटा रेस में वर्षा प्रथम, रश्मि द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, रेखा पांडेय, दिलदार अली ने योगदान दिया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. सीएस साहू, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. जय सिंह, डॉ.एमपी शर्मा, डॉ. भुवनेश, छात्र संघ उपाध्यक्ष रजत त्रिपाठी, सचिव जगजोत सिंह गांधी, उप सचिव कबीर सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष अनुष्का सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें