लोहाघाट (चंपावत)। गांधी चौक से अस्पताल, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी की सड़क की हालत ठीक करने के साथ ही महिला शौचालय बनाने की मांग को लेकर युवा मुखर हो गए हैं। विपिन गोर्खा और सचिन गोर्खा के नेतृत्व में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने सड़क की हालत ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
युवाओं ने कहा कि गांधी चौक से अस्पताल तक और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी तक सड़क की हालत ठीक करने की कई बार मांग की जा चुकी है मगर पंचायत कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उनका कहना है कि गांधी चौक मार्ग से अस्पताल, बीआरसी, प्राथमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय में खूब आवाजाही रहती है। रोड की बदहाली से हादसों का अंदेशा बना रहता है।
इधर ईओ कमल कुमार का कहना है कि दोनों मसलों पर कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अजय गोरखा, सौरभ गोरखा, मनीष गोरखा आदि शामिल थे।