फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मियों ने किया डिवीजन कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोक निर्माण मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की जिला इकाई का आठ सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को डिविजन कार्यालय में कर्मियों ने बांहों में काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता, खंडीय अध्यक्ष अंबा दत्त जोशी के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने मिनिस्टीरियल संवर्ग की सेवा नियमावली प्रख्यापित करने, पदों को संवर्गीय करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।

मांगों को लेकर कर्मचारी 15 सितंबर तक बांहों में काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे, उसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जाएगा। वहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी, सुनील वर्मा, गिरीश जोशी, किशोर गहतोड़ी, अनिल कुमार, निर्मल मेहता, अर्जुन चंद्र, पुष्पलता आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें