फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच के विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने के आदेश का विरोध कर प्रधानों ने नाराजगी जताई है। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में जांच के आदेश को वापस लेने की मांग की गई है। आदेश वापस नहीं लेने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पाटी में ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश सिंगवाल की अध्यक्षता और बिशन जोशी के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने एसआईटी जांच का विरोध करते हुए सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें एसआईटी तभी मंजूर होगी, जब एसआईटी जांच के दायरे में ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत और सांसद, विधायक निधि से लेकर गैर सरकारी संगठनों तक को शामिल किया जाए।

बैठक में प्रकाश जोशी, ललित मोहन, खड़क सिह, रवींद्र सिंह, श्याम सिंह, गोविंद बल्लभ, दान सिंह, छत्र सिंह, रमी राम, खीमानंद, श्याम सिंह, मोहन सिंह, ललित मोहन, वासुदेव भटृ, नंदन सिंह मौनी सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें