फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी तहसील दिवस:20 समस्याएं उठीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में हुए तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क, आवास सहित 20 समस्याएं रखी गईं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने पाटी के पशु चिकित्साधिकारी और परिवहन अधिकारियों के गैर हाजिर रहने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ब्लॉक कार्यालय में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं होने पर नाराजगी जताई।
सीएस मौनी ने टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने, मूलाकोट से टनकपुर तक रोडवेज बस चलाने, भवदेव जोशी ने
2016 से वृद्धावस्था पेंशन न लगने, राजेंद्र प्रसाद ने आवासीय भवन, हयात सिंह ने बालीगांव तोक की पेयजल लाइन का निर्माण, बड़ेत के किसान पूर्णानंद ने मनरेगा से सिंचाई योजना बनवाने, बिरोली के दीवान सिंह चौहान ने पनियां रीठाखाल सड़क पर डामरीकरण, प्रधान पुष्कर बगौली ने ग्राम मछियाड़ में पेयजल लाइन दुरुस्त करने, पाटी के मयंक गहतोड़ी ने पेयजल लाइन में बारिश के बावजूद भी पेयजल आपूर्ति न होने, ललित पाटनी ने मूलाकोट में अवैध खनन पर लगाम कसने की आवाज उठाई। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए।

तहसीलदार भगीरथ लखचौड़ा के संचालन में हुई बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, पीडी हरगोविंद भट्ट, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, डीएफओ केएस बिष्ट, एसडीएम आरसी गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें