फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर करों रीठा साहिब कॉलेज की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रीठा साहिब (चंपावत)। चौड़ामेहता के जीआईसी में शिक्षकों की कमी और कॉलेज की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) और जन प्रतिनिधि आवाज उठाएंगे। रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यहां इस वक्त शिक्षकों के नौ पद रिक्त हैं। बैठक में कॉलेज की समस्याओं के समाधान से संबंधित प्रस्ताव पारित कर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


कालेज में शिक्षक ही नहीं मुख्य सहायक और कनिष्ठ सहायक का पद भी लंबे समय से खाली हैं। इस जिम्मेदारी को भी अध्यापक ही निभा रहे हैं। इन सबके चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में रिक्त पदों को भरने, कंप्यूटर में दक्ष एक प्रयोगशाला सहायक देने, गेट निर्माण, चहारदीवारी, खेल मैदान, स्कूल तक अच्छे रास्ते का निर्माण, वाणिज्य संकाय खोलने व पेयजल ब्लॉक का निर्माण करने की मांगों को उठाया गया है। बैठक में शैलेंद्र बोहरा, बलवंत सिंह, अमरनाथ, केशवी देवी, गोविंद सिंह, शंकर दत्त, विपिन चंद्र, त्रिलोक सिंह, मोहन चंद्र, हरीश, सुरजीत सिंह, विपिन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें