चंपावत। मामूली बारिश में चंपावत जिले की कई सड़कें कीचड़ से लबालब भरी है। इसके चलते धौन, बनलेख, बापरू सहित कई जगह आवजाही खतरनाक बनी हुई है। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग चल्थी, सिन्याड़ी व धौन में आधे घंटे के लिए दो बार बंद रहा। अलबत्ता एक ग्रामीण सड़क थुवामौनी से बांस बंसवाड़ी अब भी बंद है।