टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर बीस किलो पॉलिथीन जब्त की। 12 दुकानदारों से करीब 12 हजार 700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एक व्यापारी से 15 किलो पॉलिथीन जब्त कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल गया।
शनिवार को एसडीएम अनिल चन्याल के निर्देश पर ईओ जयवीर सिंह राठी के नेतृत्व में चले चेकिंग अभियान में वार्ड संख्या दो में मनोज कुमार प्रयाग दत्त के प्रतिष्ठान से 15 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। मनोज कुमार से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
ईओ राठी ने बताया कि 11 अन्य दुकानदारों के प्रतिष्ठानों में भी पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना वसूला गया है। चेकिंग अभियान में लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, शगुन, प्रकाश, राकेश व उर्मिला आदि शामिल थे।