लोहाघाट (चंपावत)। खूना मानेश्वर स्थित गुरुकुलम एकेडमी में टैलेंट हंट में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य एसके सिंह की अध्यक्षता और प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय के दिशा-निर्देशन में हुए कार्यक्रम में शुभान और आफाक ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।
आदित्य पुनेठा ने जूडो-कराटे का प्रदर्शन किया। अर्पिता, मीनल, तनिशा, राशि, लिस्वा जाकरी, भावना बोहरा, कमल, धीरज ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी और नेपाली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। हिमांशु और युवराज ने आर्ट और क्राफ्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाने की बारीकियां सिर्खाइं। पारस, रितेश, भावेश ने प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने छात्रों को पुरस्कृत किया।