फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर की नगर पालिका की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 जून को होगा। प्रदेश की कई नगर पालिका व नगर निगम के विस्तारीकरण व परिसीमन के मामले का अदालत से निपटने के बाद शासन ने पुर्नपरिसीमन के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल ने टनकपुर नगर पालिका के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया। इसके तहत रविवार तक सभी निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित करने के बाद 28 मई से 30 मई तक वार्डवार निर्वाचक नामावली का मुद्रण किया जाएगा। 31 मई से 6 जून तक निर्वाचक नामावली के आलेख का प्रकाशन निरीक्षण व दावों तथा आपत्तियां दर्ज हो सकेंगी। प्राप्त दावों पर सात जून से दो दिनों तक सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। नौ व 10 जून को निर्वाचक नामावलियों की पूरक सूचियों का मुद्रण किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 11 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें