फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में समर कैंप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन हो गया। पिछले एक सप्ताह में बच्चों ने कैंप में विभिन्न रोचक विषयों की जानकारियां प्राप्त कीं। शिक्षिका हेमा लाल और ममता शर्मा की देखरेख में बच्चों ने विभिन्न व्यंजन बनाने और परोसने की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


अनुराग चंद्र ने बच्चों को पेंटिंग के गुर सिखाए। शशि चंद के नेतृत्व में छात्राओं ने नृत्य की बारीकियां सीखीं। अंजू अधिकारी के नेतृत्व में बच्चे आर्ट और क्राफ्ट की तकनीक से अवगत हुए। समर कैंप में बच्चों ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक अविनाश से आत्मरक्षा के गुर सीखे। कैंप के सफल आयोजन में स्कूल के चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे, प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन और प्रबंधक गिरीश जोशी, स्ट्रांग फार्म के सचिव युजिन जार्ज ने योगदान दिया। समापन पर ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। साथ ही समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें