लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा के बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अव्वल रहे। मंगलवार को प्रधानाध्यापक पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता में हुए एक सम्मान समारोह में बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक कैलाश जोशी को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा के दम पर सभी जिलों में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया कि छात्र मोहित गड़कोटी ने सोलर कुकर का मॉडल और मनोज पंत ने मनुष्य के श्वसन तंत्र पर धूम्रपान के प्रभाव पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया, जो बेहद सराहा गया। बाल वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर बीईओ महावीर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, विज्ञान समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी, आरपी कालाकोटी, निर्मल कुमार, खीम राम, चतुर सिंह माहरा, सुनीता कालाकोटी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भवान सिंह माहरा आदि ने खुशी जताई है।