लोहाघाट (चंपावत)। सुंई गांव में बैठकी होली पर विभिन्न राग-रागनियों में होल्यार गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। भगवती जागरण समिति की ओर से होल्यार राजेश चौबे के आवास में होल्यारों ने गणेश वंदना के साथ बैठकी होली का शुभारंभ किया। होल्यार गिरीश चौबे ने राग काफी में गणपति को भज लिजै, वो तो आदि कहावे, उर्वादत्त चौबे ने अबकी टेर हमारी लाज रखो गिरधारी की शानदार प्रस्तुति दी।
मेजबान राजेश चौबे ने महाराज गजानन आओ मेरी सभा में रंग बरसाओ जी, रवि चौबे ने जय दुर्गे दुर्गति परिहारणी, शुंभ विदारिणी मातु भवानी, कैलाश चौबे ने तेरे दुख के दिन कटेंगे ये दुआ मेरी लिए जा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। होल्यार गोविंद चौबे ने नंद नंदन मोरी बय्यां गहो ना, गणेश चौबे ने भव भंजन गुण गाऊं आदि की प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। वहां केशव दत्त चौबे, केदार दत्त, कपिल चौबे, मोहन चौबे, संतोष आदि मौजूद थे।