फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ:100 मीटर दौड़ में सुनील कुमार अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के जीआईसी दिगालीचौड़ में न्याय पंचायत ढोरजा और न्याय पंचायत रौसाल की खेलकूद प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने उम्दा प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य सुरेश राम ने पुरस्कृत किया। सीआरसी ढोरजा में गोविंद मेहता के संयोजन और डॉ.सुधाकर जोशी के संचालन में विभिन्न आयु वर्ग में दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का क्षेपण आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

बालक वर्ग 17 वर्ष तक की 100 मीटर दौड़ में सुनील कुमार, कमल रावत, राहुल सिंह, बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में पूजा भंडारी, दर्शना नेगी, कविता, गोला क्षेपण में सीमा बोहरा, निर्मला, आरती, चक्का क्षेपण में कमला, सीमा बोहरा व आरती को क्रमश: प्रथम तीन स्थान हासिल किया। आयोजन में पवन सिंह, उमेश रावत, मोनू बिष्ट आदि मौजूद थे। निर्णायकों व आयोजन में बृजेश ढेक, जीवन राय, कमलेश जोशी, नरेश फर्त्याल, मान सिंह, नरेश जोशी, प्रकाश जोशी, अनिल ओली, मनोज माहरा, शंकर राम, नवीन भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


तल्ला बापरू का शानदार प्रदर्शन
लोहाघाट। बापरू जीआईसी खेल मैदान में बापरू न्याय पंचायत का खेल महाकुंभ हुआ। मुख्य अतिथि कृष्ण सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य एके निरंजन, सीआरसी समन्वयक ऋषिराज खर्कवाल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीआरसी समन्वयक रमेश जोशी के दिशा-निर्देशन में हुई 17 वर्ष तक बालक वर्ग में कबड्डी और खो-खो में तल्ला बापरू विजेता रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग में1500 मीटर दौड़ में हिमांशु मेहता, योगेश सिंह व विजय सिंह, गोला क्षेपण में कमल सिंह, 14 वर्ष तक की 100 मीटर दौड़ में राहुल सिंह, अजय सिंह व प्रदीप सिंह, चक्का फेंक में मनीष सिंह, अजय सिंह, सौरभ सिंह, 14 वर्ष तक खो-खो में मल्ला बापरू विजेता, छंदा रेगड़ू उप विजेता और लंबी कूद में अमित, पियूष, पंकज पहले तीन स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में कविता बोहरा, दिया अधिकारी, चंद्रकला, 1500 मीटर दौड़ बालिकाओं में भावना मेहता, कविता महर, 10 वर्ष तक 100 मीटर दौड़ में सीजल, आरती, दिया, 200 मीटर में शिवानी, आरती, यशोदा, लंबी कूद में तनुजा, शिवानी, यशोदा विजयी रहे। आयोजन में जगदीश अधिकारी, राजेंद्र मेहता, एलएम जोशी, राजेंद्र गिरि, देवराज ओमरे, भरत कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें