फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 बच्चों को पढ़ा रही महज एक शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए तमाम कवायद चलती है, लेकिन शिक्षकों की तैनाती को लेकर हीलाहवाली भी कम नहीं है। यहां शहर से लगे पाटन-पाटनी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए महज एक शिक्षिका है। इसके चलते नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में पाटन-पाटनी में बच्चों को पढ़ाने के लिए अकेली शिक्षिका है। जिन पर पढ़ाई के अलावा मध्यान्ह भोजन योजना व अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी है। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर पाटन-पाटनी के ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, राईकोट महर की प्रधान शांति देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जल्द एक और शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें