टनकपुर (चंपावत)। सीमा पर फैलाए जा रहे तनाव के विरोध में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने लोगों ने चीन निर्मित सामान न खरीदने की अपील करते हुए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर व जिला महासचिव राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिव सेना कार्यकर्ता बस स्टेशन के पास पहुंचे। उन्होंने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि एक तरफ चीन अपना कारोबार फैलाकर हमारे देश की अर्थ व्यवस्था पर चोट कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमारी सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा कर अशांति फैलाने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने कहा कि चीन की इस नापाक कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से चीन निर्मित कोई भी वस्तु न खरीदकर चीन की अर्थ व्यवस्था को प्रभावित कर उसे सबक सिखाने की अपील की है। प्रदर्शन करने वालों में महेश शर्मा, अमरदीप वाल्मीकि, हरीश राय, संजय राय, नरेंद्र, मुकेश भट्ट, भुवन जोशी, कैलाश, अनिल भट्ट, सत्यपाल चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, अरशद आदि मौजूद थे।