बनबसा (चंपावत)।
शारदा बैराज और इमिग्रेशन चैकपोस्ट में रविवार को सीसी कैमरे लगा दिए गए। सुरक्षा के लिहाज से शारदा बैराज और इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर सीसी कैमरों की लंबे समय से जरूरत पड़ रही थी। इसके लिए चंपावत पुलिस महकमा लंबे समय से शासन से सीसी कैमरों की मांग कर रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक राजन सिंह रौतेला ने बताया कि विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद पुलिस विभाग ने रविवार को शारदा बैराज चौकी और इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर चार-चार सीसी कैमरे लगा दिए हैं। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से लंबे समय से बैराज और इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर सीसी कैमरों की आवश्यकता पड़ रहा थी। अब इन कैमरों की मदद से शारदा बैराज से आवागमन करने वालों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। साथ ही अपराधियों, अवैध कार्यों में लिप्त, अवैध रूप से बाइकों पर सवारी ढोने वालों, तस्करी करने वालों की रिकार्डिंग की जा सकेगी। बताया कि सीसी कैमरे लगने के बाद बैराज पुलिस का काम आसान हो जाएगा। साथ ही सीसी कैमरों से पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी।