फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल भवन के अतिक्रमण को तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज मार्ग पर बन रहे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक ने निर्माण कार्य में रोक लगा दी। कुछ समय पूर्व राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण के दौरान सड़क से लगी अस्पताल की जमीन पर अतिक्रमण कर उसमें निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा था, जिसे प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर अस्पताल की चहारदीवारी का निर्माण कर दिया था।
विज्ञापन


वर्तमान में दीवार की आड़ में भीतरखाने अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अतिक्रमणकारियों का ताल्लुक सत्तारूढ़ दल से बताया गया है। तहसीलदार नीलू चावला के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच काम को रुकवा दिया। उप निरीक्षक का कहना है कि कार्य संचालकों द्वारा विभागीय निर्माण से संबंधित कार्य होने की बात कही जा रही है। विभागीय अधिकारियों से इसकी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश चंद्र उप्रेती का कहना है कि ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अभी भवन आयुर्वेदिक विभाग को हस्तांतरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें