फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रात में जगमग रहेंगे नगर के प्रमुख 15 स्थल

Mon, 26 Feb 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हाईमास्ट लाइट के पोल लगाने के लिए गडढा खुदाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव टनकपुर नगर के प्रमुख स्थल हाईमास्ट लाइट से रोशन होंगे। इससे मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। पालिका की ओर से एक पखवाड़े में यह सौगात मिलने की बात कही गई है। पालिका ने चिह्नित स्थलों पर हाईमास्ट लगाने के लिए गड्ढे खोदाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिले को प्रदेश का पहला आदर्श जिला बनाने की कवायद चल रही है। पालिका ईओ भूपेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य वित्त से नगर क्षेत्र में बेहतर रोशनी के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नेहरु पार्क, गांधी मैदान, पीलीभीत चुंगी, पिथौरागढ़ चुंगी, ककराली गेट के पास, पीलीभीत रोड पंचायत घर के पास, रोडवेज बस स्टेशन, एफसीआई रोड के पास, स्पोर्ट्स स्टेडियम, टीआरसी के पास आदि 15 स्थल चिह्नित कर हाईमास्ट लाइट के पोल लगाने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें