फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीओ नरेश चंद ने मंगलवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, जवानों की समस्याएं सुनीं। सीओ ने पहले कोतवाली के अपराध रजिस्टर समेत सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने शस्त्रों और आपदा के उपकरणों का जायज ले उचित रख-रखाव के निर्देश दिए। मेस और बैरिक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीओ ने कोतवाली के पुलिस अधिकारियों और जवानों की समस्याएं सुनी और पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेस में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक योगेश दत्त, उप निरीक्षक मनोज कुमार, महिला पुलिस अधिकारी नीशू गौतम, अंजू यादव आदि पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें