फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैसकांडे गांव में सोलर पेयजल योजना को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रयासों से विकासखंड लोहाघाट के खैसकांडे गांव को राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम (एनआरडीडब्लूपी) के तहत सोलर पेयजल योजना की स्वीकृति मिली है। उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव ने राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के संयुक्त अधिशासी अधिकारी को योजना के निर्माण के लिए 104.28 लाख रुपये की धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने पेयजल योजना के निर्माण को हरी झंडी मिलने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के साथ राज्य सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन



उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव महावीर सिंह चौहान ने राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के संयुक्त अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर धन आवंटन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान अमिता चौबे, सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चौबे ने बताया कि खैसकांडे गांव के लिए पेयजल योजना के निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से वर्षों से मांग की जा रही थी। पेयजल योजना न होने के कारण गांव की करीब 700 की आबादी प्राकृतिक जल स्रोतों, गधेरों, हैंड पंपों से प्यास बुझाने को मजबूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें