फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवारत शिक्षकों के अंतिम चरण का प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों के तृतीय चरण का दस दिवसीय प्रशिक्षण के साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का समापन नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन

संदर्भदाता प्रमोद जोशी और नीलकंठ गहतोड़ी ने बताया कि शिविर में शिक्षकों को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों, एनएएस और एएलएएस परीक्षाफलों के से प्राप्त न्यूनतम संप्रति स्तर वाले सीखने के प्रतिफलों पर कैप्सूल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर नोडल शिक्षा अधिकारी राउमावि छीनीगोठ के प्रधानाचार्य छोटे लाल वर्मा, सीआरसी समंवयक डीडी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें