फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला न्याय पंचायत संगठन की अध्यक्ष बनीं माया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत टनकपुर न्याय पंचायत स्तर पर महिला सीएलएफ (कलस्टर लेवल फेडरेशन) यानि महिला न्याय पंचायत संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। माया महर को अध्यक्ष और सीमा सिंह को सचिव चुना गया है।
विज्ञापन



ज्ञानखेड़ा पंचायत घर सभागार में भारत सरकार की सीनियर रिसोर्स पर्सन तिरूमला और नाजिमा बेगम की देखरेख में हुए चुनाव में कौशल्या देवी कोषाध्यक्ष, निशा बोहरा उपाध्यक्ष, रेनू महर उप सचिव, कंचन देवी लेखपाल चुनी गईं हैं।

ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी के संचालन में हुई चुनाव प्रक्रिया में खंड विकास अधिकारी पीएस रावत, बीएमएम लक्ष्मी लाल वर्मा, ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, सरस्वती देवी, कमला महर, चंद्रा शर्मा, राधा चौहान, शंकर सिंह महर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सीनियर रिसोर्स पर्सन तिरूमला और नाजिमा बेगम ने महिला न्याय पंचायत संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी ने बताया कि सात महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिला न्याय पंचायत संगठन का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें