टनकपुर (चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ के छात्र-छात्राओं ने मां पूर्णागिरि धाम का शैक्षिक भ्रमण कर धाम के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी जुटाई। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामंत के नेतृत्व में भ्रमण पर गए छात्रों को मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने मां पूर्णागिरि धाम के इतिहास और धार्मिक महत्व के बारे में बताया।
इस मौके पर शिक्षक एसपी यादव, डीसी जायसवाल, सुरेंद्र प्रताप, रामपाल शर्मा, अनिल कुमार, गिरीश जोशी, संजय पाठक आदि मौजूद रहे।