फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी सड़क में जिले की दो सड़कों को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के तहत जिले की दो सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है। सड़कों के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 69.46 लाख रुपये भी मिल चुके हैं। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मेरा गांव मेरी सड़क के तहत धौन-द्यूरी और टुनकांडे से खेतसारी सड़क को स्वीकृति मिली है। कार्यदायी संस्था विकासखंड के माध्यम से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए 1.39 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें से अब तक 69.46 लाख की धनराशि मिल चुकी है। योजना में लागत की 50 प्रतिशत धनराशि मनरेगा से दी जाती है। सड़क निर्माण के लिए सामान्य अंश 53.48 लाख, अनुसूचित जाति अंश 13.20 लाख, अनुसूचित जनजाति अंश 2.78 लाख की धनराशि सड़क के लिए दी जाती है।


पैदल सामग्री ढोने से मिलेगी राहत
चंपावत। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही के साथ ही सामग्री भी ढोनी पड़ती है। सड़क के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में भवनों का निर्माण भी नहीं कर पा रहे थे। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों की कई दिक्कते दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन



मेरा गांव मेरी सड़क में दो ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति मिली है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 69.46 लाख की धनराशि मिली चुकी है। जल्द सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। .
विज्ञापन

- आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें