फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने छह सड़कों के दोबारा लगाए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की छह सड़कों का पीएमजीएसवाई ने दोबारा टेंडर लगाए हैं। इन छह सड़कों के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई को 4289.95 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण करने के लिए इससे पहले भी एक बार टेंडर लगाए थे, लेकिन टेंडर प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद पीएमजीएसवाई ने दिसंबर में दोबारा से टेंडर लगा दिए हैं। उधर, चंपावत पीएमजीएसवाई के लेखाकार अंबा दत्त जोशी का कहना है कि जिले की छह सड़कों के दिसंबर में दोबारा टेंडर लगाए गए हैं। ये सभी सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


इन सड़कों के हुए दोबारा टेंडर
सड़क के नाम लागत (लाख) किमी
बलुटा से पासम 871.32 15 किमी
चल्थी से नौलापानी 646.95 10 किमी
चमदेवल से निडिल 720.32 11 किमी
किमतोली से कोट 776.75 14 किमी
टकना गूंठ से मल्ला 871.32 16 किमी
नससिंहडांडा से भगीना भंडारी 391.47 07 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें