फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत जीआईसी दिगालीचौड़ में आज लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत जीआईसी दिगालीचौड़ में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिक्योरिटी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी एंड इंटलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड देहरादून के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया है कि मेले में सुरक्षा जवान के 100 तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

चंपावत के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत केवल पुरुष अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सुरक्षा जवान के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तथा उम्र 20 से 35 वर्ष और ऊंचाई न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक, उम्र 21 से 35 वर्ष और ऊंचाई 170 सेमी होनी चाहिए।
विज्ञापन


सुरक्षा जवान को 10 से 12 हजार और सुपरवाइजर को 12 से 14 हजार तक वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में पंजीकरण के लिए 250 रुपये की धनराशि जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें