फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे खायकोट में थम गया खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के खायकोट क्षेत्र में अवैध खनन अमर उजाला में शुक्रवार को खबर छपने के बाद से थम गया है। शुक्रवार को खनन क्षेत्र से टिप्पर गायब थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने लोहाघाट के एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। एडीएम आरसी गौतम का कहना है कि वे औचक निरीक्षण किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को यह भी सामने आया था कि खायकोट क्षेत्र में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। खायकोट में सड़क के ऊपर पहाड़ी से पत्थर निकाले जा रहे थे और इन पत्थरों को टिप्पर में लादा जा रहा था। खनन में बड़ा खेल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। यह भी कहा गया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी निर्माण कार्य के लिए यह खनन किया जा रहा है। यह बात भी गलत साबित हुई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता बीसी पंत का कहना है कि खायकोट के नजदीक हरखेड़ा में आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार बनाने का काम तो चल रहा है, लेकिन विभाग ने इसके लिए पत्थर निकालने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें