टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में चल रही अंडर-16 अंतरविद्यालयी प्रतिभा खोज क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बनबसा सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय वन और हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा के बीच मुकाबला हुआ, इसमें केंद्रीय विद्यालय ने जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी दीप चंद एवं विनय धामी ने किया।
केंद्रीय विद्यालय वन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 106 रन बनाए। जवाब में जवाब में हिंद पब्लिक स्कूल की टीम 85 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मैच के निर्णायक राजू बोरा एवं अरुण परगांई थे। लक्ष्मण चंद लक्की ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस दौरान उप जिला क्रीड़ाधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव कबीर सिंह, हरीश कार्की, विवेक गंगवार, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह, आयोजक फाउंडेशन के जिला कोआर्डिनेटर दीपक सेठी, कलस्टर कोआर्डिनेटर दीपक पचौली, अजीत सिंह, नितिन भारती आदि थे।