फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक पकड़े पॉलीथीन के मामलों में प्रशासन ने जुमार्ना राशि घटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शुक्रवार को तहसील में अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये से घटाकर पांच रुपये जुर्माना तय किया गया। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत भी दी। कहा कि यदि पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े गए तो पांच हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा। पॉलीथिन पर प्रतिबंध की गाइड मंगाकर चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


शहर के व्यापारियों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रशासन ऐसी पॉलीथिन पर भी कार्रवाई कर रहा है, जिसे न्यायालय और सरकार द्वारा प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

व्यापारी उत्पीड़न की शिकायत विधायक तक पहुंची तो उन्होंने तहसील में अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक लेकर दोनों का पक्ष सुना और प्रशासन से न्यायसंगत कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, तहसीलदार पूनम पंत, ईओ जयवीर सिंह राठी के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, अतुल शारदा, मनोज पंगरिया, अमित गड़कोटी, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल समेत काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें