फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ओवरलोड वाहनों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिनी जोड़ मेले के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन दूसरे दिन भी सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बना रहा। सिख श्रद्धालुओं के ट्रक, कैंटर आदि वाहनों को डबल डेकर बनाकर ओवरलोड वाहनों को ककरालीगेट बैरियर पर रोक लिया गया। वाहनों से डबल डेकर हटाने के साथ ही श्रद्धालुओं को उनके साथ आ रहे दूसरे वाहनों से भेजा गया। प्रशासन ने रीठा साहिब के लिए रोडवेज की बसें भी लगाई, लेकिन सिख श्रद्धालुओं ने इन बसों में जाने से इनकार दिया।
विज्ञापन


18 मई विचई गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिले की पुलिस एवं प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर खासा अलर्ट है। इधर, रविवार से शुरू हुए रीठा साहिब गुरुद्वारे के जोड़ मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मालवाहक वाहनों को डबल डेकर बनाकर ओवरलोड लदे सिख श्रद्धालुओं के वाहनों पर पर्वतीय मार्ग पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे वाहनों को शनिवार को यहां ककरालीगेट बैरियर पर रोका गया तो भड़के सिख श्रद्धालुओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। हालांकि, बाद में डबल डेकर हटाने के बाद वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई थी। रविवार को दूसरे दिन एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार पूनम पंत, सीओ आरएस रौतेला के नेतृत्व में ककरालीगेठ बैरियर पर सिख श्रद्धालुओं के ओवरलोड वाहनों को पर्वतीय मार्ग पर जाने से फिर रोक दिया गया। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने टनकपुर से रीठा साहिब के लिए रोडवेज की तीन बसें लगाई, लेकिन श्रद्धालुओं ने इन बसों में जाने से इनकार कर दिया। एसडीएम चन्याल ने बताया कि सिख श्रद्धालुओं के वाहनों में बने डबल डेकर हटवाने एवं ओवरलोड यात्रियों को उनके ही साथ आ रहे अन्य वाहनों से सुरक्षित ढंग कर रीठा साहिब रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें