फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्ककार्की के छात्रों ने केवीके में जाने खेती के नुस्खे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सर्व शिक्षा अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्ककार्की के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण में सुंई स्थित कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में आधुनिक तकनीक से की जा रही संरक्षित खेती किसानी के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


केंद्र के वैज्ञानिकों ने उन्हें बेमौसमी खेती के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद शैक्षिक भ्रमण दल ने अद्वैत आश्रम मायावती का भ्रमण किया। आश्रम में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के साथ बांज और देवदार के सघन वन देखकर छात्र रोमांचित हो उठे। इस दौरान मार्गदर्शक शिक्षकों की ओर से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान से बाहर की गतिविधियों से अवगत कराया गया। भ्रमण दल में प्रधानाध्यापिका रेखा जोशी, मंजू साह, हेमानाथ रावल, बसंती गोस्वामी, जानकी आर्या, सरस्वती अधिकारी, हिमवत्स संस्था की स्वयंसेवक तनुजा तड़ागी आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें