फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में चल रही चौखाम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में मड़ इलेवन और चौखाम बाबा एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को खेले गए पहले मैच में मड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 168 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इस टीम की ओर से युगल किशोर धौनी ने नाबाद 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टैक्सी इलेवन की टीम 104 रनों में आउट हो गई। विजेता टीम के युगल को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चौखाम बाबा की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 127 रन बनाए। जिसमें विकास पाटनी ने 43, हेमंत ने 19 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मडलक की टीम निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रनों में ही सिमट गई। इससे पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


चौखाम बाबा की टीम के विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग राहुल पांडेय व किशोर धौनी ने की। जबकि स्कोरिंग का जिम्मा मनोज कुमार ने निभाया। आंखों देखा हाल खीमराज धौनी ने सुनाया। आयोजन समिति के युगल किशोर धौनी, विकास पाटनी ने खिलाड़ियों व अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें