फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के अंतराल में मिले भारत भ्रमण की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की ब्लाक शाखा की बैठक में केंद्र सरकार की भांति राज्य सरकार के पेंशनरों को मेडिकल ओपीडी भत्ते की स्वीकृति दिए जाने तथा चार साल के अंतराल में परिवार सहित भारत भ्रमण की सुविधा दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

लक्ष्मीदत्त सुतेड़ी की अध्यक्षता और भगीरथ जोशी के संचालन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने संगठन की ओर से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने, नेशनल पेंशन संसोधन को स्वीकृति दिए जाने, वर्ष 1996 से 2001 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पंचम वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांगें भी उठाई गई। बैठक में टीआर टम्टा, रविशंकर बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, मनोहर लाल, किशन सिंह धौनी, उमेद सिंह रौतेला, खुशाल सिंह महरा, केएस कुंजवाल, उजालू राम, रमेश चंद्र उप्रेती, दीवान सिंह तड़ागी, खीमानंद जोशी, निर्मला वर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें