फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी के आश्वासन पर माने नरियालगांव के ग्रामीण

Fri, 29 Dec 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वार्ता करते पशुपालन विभाग के अपर निदेशक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पशुपालन विभाग के पशु प्रजनन केंद्र और मत्स्य पालन केंद्र में संविदा में बाहरी लोगों की नियुक्तियों के विरोध को लेकर बीते नौ दिनों से क्रमिक अनशन में बैठे ग्रामीणों ने पशु पालन विभाग के अपर निदेशक डॉ.एमएस नयाल के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर अपर निदेशक के अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, प्रजनन केंद्र प्रभारी डॉ.राहुल कुमार ने नरियालगांव पहुंच कर आंदोलनरत ग्रामीणों से वार्ता की। इस मौके पर बताया गया कि वर्तमान में प्रक्षेत्र में मौजूद पशुधन के अनुपात में कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या है। 


केंद्र में आवश्यकता पड़ने ने आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां होने पर स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी। बताया गया कि जो लोग मुआवजे से वंचित रह गए हैं उनके संबंध में राजस्व विभाग से जानकारी प्राप्त कर सहानुभूति पूर्वक नियमानुसार विचार किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र नरियाल, हेम चंद्र नरियाल, दीपक जोशी, सोनू जोशी, सतीश जोशी, सचिन नरियाल, कमल किशोर जोशी, शेखरानंद जोशी, पंकज जोशी, बसंत बल्लभ खर्कवाल, मोहन नरियाल, हेम जोशी, दिनेश चंद्र जोशी सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें