फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी गई प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सेवायोजन विभाग की ओर से शारदा इंटर कालेज बनबसा में शिविर आयोजित कर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी गई। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने छात्रों को स्वरोजगारपरक योजनाओं के बारे में बताया और छात्रों की ओर से करिअर से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति पाने को अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बेरोजगार अभ्यर्थी स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा सभी शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र और प्रमाण पत्रों सहित स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में स्थित मार्गदर्शन केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनका लाभ अभ्यर्थी उठा सकते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीके मिश्रा, खजान पाठक, प्रदीप सिंह, गोमती आदि ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें