फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में अवमुक्त धनराशि का समय से उपयोग करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं में अवमुक्त धनराशि का समय से शत प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में शुक्रवार को जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा सभी निर्माण एजेंसियों को हिदायत देते हुए कहा कि न्यूनतम टेंडर को उस सीमा तक ही स्वीकार करें जहां तक गुणवत्ता पर कोई फर्क न पड़ें। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक ने जल निगम की समीक्षा के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए राजस्व विभाग व जल निगम के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के लिए कहा। कृषि तथा उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान बनबसा तथा टनकपुर क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध कराने, पहाड़ों पर अच्छी खेती कर रहे किसानों के सुझाव लेने तथा पलायन रोकने व कृषि को बढ़ावा देने के लिए गहनता से अध्ययन करने, कृषि व उद्यान के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे किसानों को और अधिक प्रोत्साहित करने को कहा। उरेडा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युतविहीन तोकों एवं क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइटें लगाने और बिजली विभाग को विभिन्न स्थानों पर झूल रहे तारों को सही करने को निर्देशित किया। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष पीसी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें