फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसा के तहत हुई निर्माण कार्यो की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार को जिला शिक्षा सभागार में आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड परीक्षा परिमार्जन को लेकर विचार किया गया तथा प्रश्न किस प्रकार के तैयार होंगे इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों में भौतिक और मानव संसाधन के साथ शौचालय, पानी, बिजली, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन



प्रधानाचार्यों से कहा गया कि वह निर्धारित प्रारूप में स्कूलों के संसाधनों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारियां तत्काल उपलब्ध कराएं। बताया गया कि अल्पसंख्यक, ओबीसी छात्रवृत्ति के लिए संबंधित छात्रों के शपथ पत्र तहसील स्तर पर तैयार किए जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों के संचालन में प्रधानाचार्यों को सहयोग देने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें