फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर चला पालिका का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पॉलिथीन का प्रयोग करने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर पालिका ने चाबुक चलाया। 19 दुकानदारों पर पालीथिन का उपयोग करने, अतिक्रमण करने और कूड़ा फैलाने पर 12600 रुपये का जुर्माना ठोका। 20 किलोग्राम पालीथिन जब्त भी की गई। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अभियान चलाया। नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने पर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। ऐसे दुकानदारों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानों से पालीथिन जब्त की गई। खेतीखान तिराहे में आनंद मेहता की दुकान से 15 किलोग्राम पालीथिन जब्त करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नाली में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आठ दुकानदारों पर 1600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि भविष्य में नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान में मनमोहन रौतेला, महेश चौहान, पुष्पा धानिक, दीक्षा वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें