फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श विद्यालयों के लिए सात शिक्षकों की कांउसिलिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार को जिला शिक्षा भवन में आदर्श प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाइस्कूलों के लिए सात शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण की अध्यक्षता में हुई कांउसलिंग में डायट के प्राचार्य कैलाश शाक्य, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र साह, महावीर चौधरी, उदय प्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांउसलिंग के बाद प्राथमिक विद्यालय मंच, नरसिंहडांडा, मानाढूंगा, कामाज्यूला, चामी, पोखरी और गागर के लिए पांच शिक्षकों और जूनियर हाइस्कूल मोहनपुर टनकपुर, पउ, इजड़ा और कानाकोट में दो शिक्षकों की तैनाती होगी। आदर्श विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों की लिखित परीक्षा तीन सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें 19 आवेदकों में से 14 ने प्रतिभाग किया तथा सभी शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर हिंदी, सामाजिक विषय, विज्ञान तथा गणित और जूनियर स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षकों की कांउसलिंग की गई। शुक्रवार को हुई कांउसलिंग का परिणाम 13 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें